केन्या के पूर्व पीएम ने की मोदी से भेंट
(नई दिल्ली) केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता रैला ओडिंगा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
 |
साभार:PIB |
की। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने केन्या के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वो केन्या गए थे। वहीं ओडिंगा ने भी 2009 और 2012 में भारत की अपनी यात्रा को यादगार बताया। दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-केन्या संबंधों में हुई प्रगति और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-केन्या के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई सेक्टर्स हैं जिनमें दोनों देश कार्य कर सकते हैं। ओडिंगा के साथ केन्या से एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसके साथ भारतीय प्रतिनिधमंडल ने बातचीत की।
भारत में प्रथम
Comments
Post a Comment