इसरो को मिली एक और कामयाबी
इसरो ने अंतरिक्ष यात्री बचाव प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। ये परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इसरो की इस सफलता को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भविष्य में यदि किसी इंसान को अंतरिक्ष में भेजा जाता है और वो अभियान यही असफल हो गया तो कम से कम उसमें सवार अंतरिक्ष यात्री इस बचाव प्रणाली की मदद से अपनी जान बचा सकेंगे। 5 घंटे के काउंटडाउन के साथ इस बचाव प्रणाली का परीक्षण किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण 5 जुलाई को सुबह 7 बजे किया गया। इस दौरान इस परीक्षण से जुड़े मेंबर्स के साथ 12.6 टन की सामग्री के साथ उड़ान भरा गया। जिसके बाद यान में सवार सभी यात्री पैराशूट के जरिए बंगाल की खाड़ी होते हुए वापस श्रीहरिकोटा पहुंच गए। ये टेस्ट 259 सेकेंड में खत्म हो गया। पैराशूट के जरिए ये अंतरिक्ष .यात्री श्रीहरिकोटा से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर जमीन पर सुरक्षित उतर गए। इस प्रणाली के सफल होने से इसरो के वैज्ञानिक काफी खुश हैं।
भारत में प्रथम
Comments
Post a Comment