पीएम मोदी से मिली UNO की अध्यक्षा
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा की निर्वाचित अध्यक्ष मारिया
फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी से भेंट की।
प्रधानमंत्री ने 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की
अध्यक्ष निर्वाचित होने पर एस्पिनोसा को बधाई दी। एस्पिनोसा ने संयुक्त राष्ट्र
महासभा के आगामी सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से
साझा किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में भारत की
ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र में सुधार और जलवायु परिवर्तन सहित
प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ठोस कार्रवाई किए जाने की
आवश्यकता पर चर्चा की। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र
महासभा में 193 सदस्य देश हैं। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा अपनी अहमियत है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24
अक्टूबर 1945 को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 6 अंग है। इनमें सुरक्षा परिषद् महत्वपूर्ण है। इसके 5 स्थायी सदस्य हैं और उनको वीटो का अधिकार प्राप्त है। वहीं 10 अस्थायी सदस्य हैं जो हर दो साल पर बदल जाते हैं। भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता चाहता है और इसके लिए वो कई बार आवाज उठाया है, लेकिन विकसित देश अमेरिका और चीन नहीं चाहते कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने।
भारत में प्रथम
Comments
Post a Comment